Bhopal Dowry Case: लव मैरिज के बाद पत्नी से कार मांगने लगा

Share

Bhopal Dowry Case: दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। लव मैरिज के बाद एक व्यक्ति कार मांगने लगा। वह इसी बात को लेकर पत्नी से मारपीट (Bhopal Domestic Violence) करता था। पीड़िता की शिकायत पर दहेज लोभी पति और सास के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। दंपत्ति की शादी तीन साल पहले हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आर्य समाज में हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया रविवार दोपहर तीन बजे 34 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति प्रियांशु शुक्ला और सास प्रज्ञा शुक्ला के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पीड़िता का मायका दशमेश नगर थाना अशोका गार्डन का है। पीड़िता की शादी 29 जून, 2017 में हर्षवर्धन नगर निवासी प्रियांशु शुक्ला से आर्य समाज मंदिर में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस को तलाश है, जानिए क्यों

डॉग बेचने का करता है काम

पीड़िता ने बताया शादी प्रियांशु शुक्ला मोबाइल सुधारने और डॉग बेचने का काम करता हैं। शादी के छह महीने बाद ही उसे दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए थे। प्रियांशु का बोलना था उसे कार चाहिए। जिसके लिए उसे पांच लाख रूपए मायके वालों से लेकर उसे दे। ऐसा करने के लिए उसकी मां प्रज्ञा शुक्ला भी प्रताड़ित किया करती थी। तंग आकर महिला ने पुलिस से मदद मांगी थी।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : जिला न्यायाधीश और बेटे की मौत, रोटी खाना पड़ा भारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!