Bhopal Crime News: पत्नी को पति ने ब्लैड मारी

Share

Bhopal Crime News: पति के खिलाफ मारपीट और रंगदारी दिखाने का मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime News
                            सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी को धमकाने उसका पति पहुंच गया। विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर उसने ब्लैड़ मार दी। इधर, अड़ीबाज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पति से रह रही है अलग

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला भानपुर इलाके की रहने वाली है। शादी के बाद महिला की पति से अनबन होती थी। इस कारण पिछले एक महीने से वह अलग रह रही है। महिला मजदूरी करके घर खर्च चला रही है। सोमवार दोपहर 12 बजे पति मुकेश जाटव ने फोन करके हरी मजार के पास भानपुर रोड़ पर बुलाया था। मुकेश पत्नी को साथ चलकर रहने के लिए बोल रहा था। पत्नी ने जाने से मना किया तो मुकेश ने पास में रखी ब्लैड निकालकर पत्नी के दोनों गालों पर मार दी। झूमाझटकी मेें महिला के हाथ की उंगलियों में भी चोट लगी है। पुलिस ने दोपहर तीन बजे धारा 324/294/506/ (धारदार हथियार से वार, गाली—गलौज और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

पैसों के लिए रंगदारी

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया शरद अहिरवार पिता घासी राम उम्र 22 साल का है। शरद ने बताया वह पुरानी शबरी नगर में रहता है। सोमवार रात साढ़े आठ बजे शरद ब्लॉक के नीचे खड़ा था। उसी समय मोहल्ले का रहने वाला रोहित पंवार आया और उससे पैसों की अड़ीबाजी करने लगा। शरद ने पूछा पैसोंं क्यों चाहिए तो रोहिता बोला उसे शराब पीनी है। मना करने पर रोहित उसे गली देने लगा। विरोध करने पर रोहित ने हाथ मुक्कों से शरद के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले में रहने वाले बाहर आ गए। जिन्हें देखकर रोहन मौके से भाग गया। पुलिस ने धारा 327/294/323/506 (अड़ीबाजी, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: ट्राले की चपेट में आने से पहले ऐसे घुमी कार की स्टियरिंग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!