Bhopal News: महिला की बेरहमी से पिटाई लगाई

Share

Bhopal News: पति और देवर के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में केस दर्ज

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की उसके पति और देवरों ने बुरी तरह से पिटाई लगा दी। महिला ससुर के निधन के बाद वहां रुकना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

महिला को मजबूर कर रहे थे

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। यह घटना सुंदर नगर इलाके में हुई थी। जिसकी शिकायत प्राची सराठे पति शिवकुमार सराठे उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति और देवर ऋषि कुमार (Rishi Kumar) व कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) है। शिवकुमार सराठे के साथ पीड़िता ने करीब डेढ़ साल पहले शादी की है। पति—पत्नी परिवार से अलग अशोका गार्डन में रहते थे। पति के पिता की 4 सितंबर को मौत हो गई थी। इसलिए वह ससुराल गई थी। वहां पति शिवकुमार सराठे (Shivkumar Sarathe), देवर ऋषि कुमार और कृष्ण कुमार ने रुकने के लिए बोला तो पीड़िता ने इंकार कर दिया। इसी कारण यहां उसकी बुरी तरह से तीनों ने मिलकर पिटाई लगा दी।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating: रिटायर्ड टीचर न्याय मांगते—मांगते परलोक सिधार गई, अब बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!