Bhopal News: सांई अस्पताल के संचालक से मारपीट

Share

Bhopal News: कॉलोनी के एंट्रेस गेट पर बुलेट को खड़ी करने पर हुआ था विवाद, हाथ मुक्के और लोहे का पाइप से पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सांई अस्पताल के संचालक से मारपीट की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। विवाद कॉलोनी के एंट्रैस गेट पर जबरिया बुलेट खड़ी करने को लेकर शुरु हुआ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पत्नी को धक्का दिया गिरते—गिरते बची

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 दिसंबर की रात साढे ग्यारह बजे हुई थी। पीड़ित सांई अस्पताल (Sai Hospital) के संचालक दीपक जायसवाल (Deepak Jaiswal) पिता एमएल जायसवाल उम्र 37 साल है। वे अवधपुरी स्थित पलक विहार (Palak Vihar) फेज—2 में रहते हैं। आरोपी सूरज सिंह (Suraj Singh) है जो बुलेट लेकर कॉलोनी के एंट्रेस में खड़ा था। उस वक्त दीपक जायसवाल अपने घर कार से जा रहे थे। सूरज सिंह को बुलेट हटाने के लिए बोला तो वहां नोंकझोक हो गई। इसके बाद आरोपी कुछ देर बाद अस्पताल संचालक के घर के बाहर पहुंचा। उन्हें गाली—गलौज करके बाहर निकाला। उसने बुलेट में रखे पाईप को निकालकर पीटना शुरू कर दिया। बीच—बचाव करने दीपक जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल (Nisha Jaiswal) आईं। उन्हें भी आरोपी ने धकेल दिया। वह जमीन पर गिरते—गिरते बची। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 277/23 धारा 294/323/506 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संपत्ति बंटवारे को लेकर जानलेवा हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!