राहुल लोधी के बाद दो और विधायक छोड़ सकते है कांग्रेस का दामन !

Share

भाजपा और सीएम शिवराज पर भड़के कांग्रेस नेता

MLA Rahul Lodhi
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा सौंपते विधायक राहुल लोधी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) का एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। आज दमोह (Damoh) से विधायक राहुल लोधी (MLA Rahul Lodhi) ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। अब कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायकों की संख्या 26 हो गई है। इससे पहले बुंदेलखंड की बड़ामलहरा सीट से विधायक प्रधुम्न सिंह ने कांग्रेस छोड़ी थी। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा चुनाव है। 3 नवंबर को मतदान है, ऐसे में ऐनवक्त पर एक और विधायक के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोधी ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार भी कर लिया है। सीट खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इस्तीफा देकर राहुल बोले

पिछले 15 माह तक कांग्रेस मे रहा और इस दौरान एक भी विकास का काम नही करवा पाया…दमोह मे मेडिकल कॉलेज की जरुरत थी लेकिन वो पूरी नही हो पा रही थी। कोई भी जनहितकारी काम नही हो रहे थे, वर्तमान परिस्थिति को देखा पिछले छह महीने मे जिस तरह से काम हुए तो मै बीजेपी से प्रभावित हुआ। वर्तमान मे जिस तरह से कांग्रेस मर्यादाएं भूल रही है वो ठीक नही है। भूपेन्द्र जी से लगाता संपर्क था जिसके बाद बीजेपी मे आने का फैसला लिया। समझ मे आया कि विकास करना है तो बीजेपी ठीक है।

कमलनाथ का बयान

Kamalnath
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है 10 नवंबर को क्या परिणाम आने वाले हैं, अपनी संभावित करारी हार का अंदेशा उन्हे हो चला है।उनकी सत्ता की हवस, तड़प व बौखलाहट साफ़ दिखायी दे रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: एक साल तक सिर्फ एफआईआर का इंतजार

भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं, भाजपा को जनादेश में विश्वास नहीं,भाजपा को नैतिकता में विश्वास नहीं,भाजपा को जनता के वोट में विश्वास नहीं , भाजपा का विश्वास सिर्फ़ सौदेबाज़ी में, इनका विश्वास अभी भी सिर्फ़ नोट में,

प्रदेश को देशभर में इतना बदनाम व कलंकित करने के बाद भी अभी भी बाज नहीं आ रहे है, अभी भी राजनीति को बिकाऊ बनाने में लगे हुए हैं, प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव का बोझ डालते जा रहे है। प्रदेश को ये कहाँ ले जाएँगे ?

मै प्रदेश की जनता से एक बार फिर अपील करता हूँ कि वो आगे आकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करे, भाजपा की इस घृणित राजनीति को करारा जवाब देते हुए इसका अंत करे, जनादेश का, अपने वोट का सम्मान बचाये रखें, आगे आकर प्रदेश को और कलंकित होने से बचायें।

जयंत मलैया का क्या होगा

दमोह सीट से तत्कालीन मंत्री जयंत मलैया को हराकर राहुल लोधी कांग्रेस विधायक बने थे। ये सीट मलैया का गढ़ रही है। लेकिन अब राहुल लोधी भाजपा में शामिल हो गए है। लिहाजा पूरी संभावना है कि आगामी समय में वे ही भाजपा के टिकट पर दमोह से चुनाव लडेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जयंत मलैया का क्या होगा। सांची के शेजवार की ही तरह क्या उन्हें भी अपनी सीट गंवानी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी यहीं पूछा है।

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

Digvijaya Singh on Ram Mandir
दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद

मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए ग़द्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा। मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। जयंत मलैया जी कहॉं हैं?

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: मां—बेटे ने प्रॉपर्टी डीलर को ठगा

दो और विधायक छोड़ सकते है कांग्रेस

3 नवंबर को मतदान से पहले कांग्रेस को और भी झटके लग सकते है। कांग्रेस के दो और विधायक भाजपा का दामन थाम सकते है। सूत्रों का कहना है कि बुंदेलखंड अंचल के ही दो अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी भाजपा में जाने की तैयारी कर ली है। भाजपा नेताओं और विधायकों के बीच संपर्क बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा को सरकार में बने रहने के लिए कम सीटों की जरूरत है। लिहाजा कांग्रेस विधायकों को लग रहा है कि अभी पार्टी छोड़ने से वो फायदे में रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः समर्थन मांगने के लिए कांग्रेस नेता के पैरों में गिर गए मंत्री तोमर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों परकार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइबकरें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना यासमाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!