Crime Against Woman : पेट दर्द होने पर खुला बलात्कार का राज

Share

राजधानी की तीन दिल दहला देने वाली घटना, काम नहीं आ रहे सरकारी उपाय

भोपाल। महिला हिंसा (Crime Against Woman) के मामले में एक बार फिर राजधानी शर्मसार हो गई। चौबीस घंटों के भीतर तीन घटनाओं ने शहर को हिला कर रख दिया। एक मामले में तो बलात्कार का राज तब उजागर हुआ जब नाबालिग को पेट दर्द हुआ। चैकअप में पता चला कि उसके पेट में सात महीने का गर्भ है। यह मामले निशातपुरा, पिपलानी और हबीबगंज थाना क्षेत्र के हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक साढ़े सत्रह वर्षीय किशोरी ने कक्षा सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर मां को घरेलू काम में मदद करती है। उसने दो दिन पहले पेट दर्द की शिकायत की थी। इस कारण परिजन उसे लेकर सुल्तानिया अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने चेकअप किया तो पता चला कि उसके पेट में सात महीने का गर्भ है। पीडि़ता नाबालिग है, इसलिए मामला महिला हिंसा (Crime Against Woman) का लगा तो अस्पताल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बयान में बताया कि करीब सात माह से एक अज्ञात युवक उसके साथ बलात्कार कर रहा था। उसे पता नहीं नहीं चला कि वह गर्भवती है। पीडि़ता ने आरोपी और घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिश्तेदार ने की ज्यादती
दूसरी घटना भोपाल के पिपलानी इलाके की है। यहां बी-सेक्टर पिपलानी इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला से ज्यादती की गई। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसकी ननद और उसका पति एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे। वे दोनों रात में उसके घर में ठहरे थे। उस वक्त पति किसी काम से शहर से बाहर था। रात में ननद, उसका पति और ससुर हॉल में सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे ननद का पति उसके कमरे में घुस गया। उसने धमकाकर (Crime Against Woman) उसकी अस्मत लूटी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ज्यादती
तीसरी घटना हबीबगंज इलाके में हुई। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती डीबी मॉल में नौकरी करती है। वह एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। करीब एक महीने पहले उसकी पहचान राजू पाल से हुई। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। मंगलवार को वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पहुंची। जहां पर राजू पाल मिल गया। वह उसे जय प्रकाश अस्पताल के पास स्थित अपने घर लेकर पहुंचा। जहां पर आरोपी ने रात करीब एक बजे उसके साथ ज्यादती की। पीडि़ता सबसे पहले श्यामला हिल्स थाने पहुंची। जहां मामला महिला हिंसा का लगने (Crime Against Woman) पर उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज करके डायरी हबीबगंज थाने को भेज दी।

यह भी पढ़ें:   TIT College Fight : चार हमलावरों में से एक गुपचुप गिरफ्तार, जांच अधिकारी बदला
Don`t copy text!