Bhopal Food Court : रजनीगंधा पान मसाले में अमानक स्तर की मिली सामग्री

Share

Bhopal Food : तीन साल बाद आई रिपोर्ट के बाद तीन डिस्ट्रीयब्यूटर पर जुर्माना ठोंका गया

Bhopal Food Court
भरोसा कायम रखने वाली वेबसाइट

भोपाल। यह समाचार आपकी सेहत से जुड़ा है। जिसमें निगरानी करने वाली एजेंसियां कितनी गंभीर है उसकी हकीकत पता चलती है। मामला रजनीगंधा (Bhopal Food Court) पान मसाला गुटखा से जुड़ा है। जिसकी जांच के लिए प्रशासन ने सितंबर, 2019 में नमूने जब्त किए थे। लैब की रिपोर्ट में पता चला है कि गुटखे के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री अमानक स्तर की थी। जिसके बाद अब प्रशासन ने गुटखा कारोबारियों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर पर जुर्माना ठोंका है।

इसलिए की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई एडीएम दिलीप यादव की कोर्ट ने की है। गुटखे के नमूने जांच के लिए राज्यस्तरीय लैब भेजे गए थे। यहां नमूने अमानक पाने पर मसूरी दोबारा जांच के लिए भेजा गया। इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इसमें भरत अग्रवाल (Bharat Agrawal) , अंश इंटरप्राइजेस (Ansh Enterprises) और धर्मा सत्यपाल लिमिटेड (Dharma Satyapal LTD) नोयडा को पार्टी बनाया गया था। कार्रवाई के लिए हर्षवर्धन शॉपिंग काम्पलेक्स से नमूने जब्त किए थे। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से की गई थी। एडीएम कोर्ट ने तीनों डिस्ट्रीब्यूटर पर एक—एक लाख रुपए का जुर्माना भरने का आदेश सुनाया है। देरी की वजह पर प्रशासन का कहना है कि इस दौरान अनावेदकों के पक्ष सुने जा रहे थे। जिसके बाद फैसला किया गया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल में दलित समाज की नाबालिग से संभोग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Food Court
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!