Bhopal News: महिला को अकेली पाकर घर में घुसा बदमाश

Share

Bhopal News: लोगों की मदद से पकड़ा फिर उसकी धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंपा, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेम विवाह करने वाली एक महिला के घर बदमाश घुस गया। उसने शोर मचाया तो कॉलोनी के लोगों ने उसे दबोच लिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस तरह पकड़ाया चोर

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह हिंदू समाज की है जिसने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है। घटना 12 जून की रात को हुई। गर्मी में उमस ज्यादा होने के कारण वह घर के दरवाजे खोलकर सो रही थी। उसे 12—13 जून की दरमियानी रात घर में आहट हुई। उसने बिजली जलाई तो सामने एक व्यक्ति दिखाई दिया। उसे देखकर महिला ने शोर मचा दिया। वह भागने लगा तो कॉलोनी के बाहर टहल रहे दूसरे व्यक्ति ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसको खूब पीटा गया। आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह (Mangal Singh) बताया है। वह चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था। ऐसा पुलिस का कहना है। आरोपी के खिलाफ टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 142/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प​त्नी के मायके जाने से दुखी होकर लगाई फांसी 
Don`t copy text!