MP News: ट्रेन में हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगाई

Share

MP News: पहनी हुई टीशर्ट को फाड़कर बनाया था फंदा, चार दिन पहले हुआ था गिरफ्तार

MP News
Art Picture File Clip

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP News) की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज सटे जिले सीहोर जेल से मिल रही है। यहां हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भोपाल जेल मुख्यालय से एक टीम वहां जांच के लिए रवाना हो गई है। फांसी लगाने के लिए उसने टीशर्ट फाड़कर फंदा बनाया था। घटना के वक्त बैरक में वह अकेला था।

चलती ट्रेन में की थी हत्या

सीहोर जेल अधीक्षक पन्नालाल प्रजापति (Jail Superintendent Pannalal Prajapati) ने इस घटना की पुष्टि की है। फांसी लगाने का यह मामला सोमवार शाम 4 बजे का है। जेल में सागर सोनी हत्या के मामले में 3 जून को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने नर्मदा एक्सप्रेस की डी—3 कोच में मुस्कान हाडा की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी। लेकिन, शादी के बाद दोनों अलग हो गए थे। पति को छोड़ने के बाद आरोपी सागर सोनी (Sagar Soni) दोबारा रिश्ते बनाना चाह रहा था। जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। हत्याकांड 2 जून को सीहोर स्टेशन के नजदीक अंजाम दिया गया था। आरोपी को भोपाल के सिंकदरी सराय इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

भोपाल में थे जेल अधिकारी

MP News
सांकेतिक चित्र

सागर सोनी का जन्म ग्वालियर के जोबट में हुआ था। वह पिता के साथ पहले इंदौर में रहता था। उसकी मां पति से अलग मायके में रहती है। मुस्कान हाडा की जिस दिन हत्या की गई वह भोपाल आ रही थी। सीहोर जेल में उसको दो अन्य बंदियों के साथ रखा गया था। तीनों का कोरोना टेस्ट हुआ था। दो की कोरोना रिपोर्ट निगैटिव आई थी। इस कारण वह बैरक में उस वक्त अकेला था। इसके अलावा जब यह घटना हुई तब जेल अधीक्षक पन्नालाल प्रजापति विभागीय जांच के सिलसिले में भोपाल जेल मुख्यालय आए हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ की चौंका देने वाली घटना
Don`t copy text!