Bhopal Suicide News: दहेज मांगता था पति, इसलिए लगाई थी फांसी

Share

Bhopal Suicide News: पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के बिलखिरिया इलाके में एक महिला की खुदकुशी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पति को आरोपी बनाया गया है। वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसलिए पत्नी ने खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पति की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

सीएसपी ने की थी जांच

पुलिस के मुताबिक दुर्गा गूर्जर (Durga Gurjar) पति राजेश गूर्जर (29) ग्राम बिलखिरिया में रहती थी। वह 6 फरवरी को फंदे पर झूल गई थी। मामले की जांच सीएसपी अयोध्या नगर सुरेश दामले (Suresh Damle) के पास थी। जिसमें सामने आया कि शादी के बाद से ही महिला का पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर मारपीट किया करता था। महिला के मायके पक्ष के लोग पैसे भी दे चुके थे। इसके बावजूद वह परेशान कर रहा था। मायके पक्ष ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 11 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी राजेश गूर्जर है। पुलिस ने इस मामले में धारा 304बी/498ए (दहेज हत्या और प्रताड़ना) की धारा लगाई है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट में चाकू मारकर किया जख्मी 
Don`t copy text!