Bhopal News : दोस्ती फिर रिश्ते का झांसा देकर बलात्कार

Share

Bhopal News : शादी से मुकरा तो पीड़िता पहुंची थाने, पांच साल से बना रहा था संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस से मदद मांगी है। उसके साथ बलात्कार किया जा रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

इस कारण पहुंची थाने

पिपलानी पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। इस मामले में आरोपी ओंकेश कुमार महोबिया (Onkesh Kumar Mahobiya) है। वह एक फर्नीचर दुकान में नौकरी करता है। उसकी पहचान 2017 में पीड़िता से हुई थी। पीड़िता अभी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोपी ओंकेश कुमार महोबिया ने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। यहां उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा उसने कई बार यह बोलकर किया। अब वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। जिसकी जानकारी लगने पर पीड़िता ने विरोध करते हुए शादी करने के लिए बोला। वह अपने वादे से मुकर गया तो पीड़िता थाने पहुंच गई।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Booling Case: नाजायज रिश्ते को ठुकराया तो छपाक की धमकी
Don`t copy text!