Zoo में पर्यटकों के लिए बनाई Hut में युवती से बलात्कार

Share

वन विहार की सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल तो पेट्रोलिंग बढ़ाने का करने लगे दावा

Rape
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश (Bhopal) की राजधानी Bhopal से बेहद हैरान करने देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां वन्य प्राणियों (Wild Creatures) के लिए बनाए गए वन विहार (Bhopal Zoo) में युवती के साथ ज्यादती (Rape) की वारदात हुई। मामला थाने पहुंचा तब वन विहार (Van Vihar) प्रबंधन का अमला चेता। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना दो महीने पहले की हैं। घटना वन विहार के भीतर हुई थी। यहां पर्यटकों (Tourist) को बैठने के लिए वन विहार प्रबंधन ने छोटे—छोटे झोपड़ी (Hut) बनाकर रखे हैं। इसी एक झोपड़ी में आरोपी विक्रम ने ज्यादती की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवती खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार (Relative) लगता है। आरोपी उसे झांसा देकर वन विहार (Van Vihar) लाया था। दो महीने पहले हुई इस घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब विक्रम से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन पहले खजूरी सड़क थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज करके डायरी श्यामला हिल्स थाना पुलिस को पहुंचा दी। पुलिस ने ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस घटना के बाद वन विहार के सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, यहां वन विभाग का अमला वन्य जीवों के अलावा पर्यटकों की गतिविधियों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग भी करता है। अब वन विभाग के अफसर यह दावा कर रहे हैं कि पेट्रोलिंग का समय कम करते हुए वाहन बढ़ा दिए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस स्थिति साफ नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि उसको डायरी हाल ही में मिली है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: नवजात समेत तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!