MP BJP News: दो प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी

Share

 MP BJP News: प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से सहमति मिलने के बाद आदेश किए गए जारी

MP BJP News
मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP News) में संगठन विस्तार और कार्य के आधार पर संगठन में कद बढ़ाने का काम किया जाता है। इसी क्रम में संगठन के दो प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है। इन सूचियों को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद की सहमति मिलने के बाद जारी किया गया है।

कार्यालय मंत्री और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

सूची के अनुसार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने श्याम शिवहरे सागर, अदिति शर्मा भोपाल, जवाहर गुप्ता भोपाल, विकास तिवारी इंदौर, सत्यव्रत कन्नौजिया उज्जैन, चन्द्रप्रकाश मिश्रा (सीपी) ग्वालियर, आनंद बिहारी मिश्रा रीवा, राजेश्वर उदानिया शहडोल, राजा सराफ जबलपुर, अभिषेक गांगिल चंबल को सह संयोजक बनाया है। सक्षम अग्रवाल भोपाल को प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया है। इसी तरह व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक में पदम खेमका शहडोल, नरेन्द्र गुप्ता रीवा, कपिल मलैया सागर, विजय अग्रवाल उज्जैन, गिरजेश गर्ग चंबल, राजेश जैन भोपाल, रूपचन्द्र मोहनानी जबलपुर, दीपक अग्रवाल नर्मदापुरम, रमेश गोधवानी इंदौर, जितेन्द्र जैन गोटू ग्वालियर को बनाया है। इसके अलावा शेखर श्रीवास्तव भोपाल को कार्यालय प्रमुख बनाया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट
यह भी पढ़ें:   Bhopal News : कैबिन के नीचे सीक्रेट चैंबर में मिली 11 लाख की  शराब
Don`t copy text!