Bhopal News: फांसी के फंदे पर झूली युवती

Share

Bhopal News: मानसिक रोग का चल रहा था इलाज, पीएम के लिए भेजा गया एम्स में शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मानसिक रोग से घिरी एक युवती ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन फंदे से उतारकर उसे एम्स अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

ऐसे सामने आई थी खुदकुशी की घटना

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से पता चली थी। सूचना डॉक्टर कपिल ने पुलिस को दी थी। जिस पर अवधपुरी पुलिस मर्ग 18/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान तनिषा साहू (Tanisha Sahu) पिता राजकुमार साहू उम्र 18 साल के रूप में हुई। वह परिवार के साथ यहां वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) में रहती है। तनिषा साहू का मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा था। जिस कारण उसने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता डॉक्टर राजकुमार साहू (Dr Rajkumar sahu) अस्पताल में नौकरी करते हैं। घटना 13 जुलाई की रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। उसे फंदे पर लटके हुए मां ने देखा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल में भेजा था। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर संपर्क करें। यहां निशुल्क परामर्श के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: भाई ने लूटी बहन की सौतन की अस्मत
Don`t copy text!