Bhopal Cyber Fraud: भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी बनकर किया फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर ओटीपी लेने के बाद खाते से निकाले 73 हजार रुपए से ज्यादा की रकम

MP Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बनकर सायबर फ्रॉड किया गया। इस वारदात की प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद अब क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया है। यह जांच करने में तीन साल का भारी समय भी पुलिस को लगा है।

जालसाजों ने भय दिखाकर ओटीपी ले लिया था

क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा थाना (Govindpura) क्षेत्र स्थित कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar) में निखिल साहू (Nikhil Sahu) रहते हैं। उनके साथ अक्टूबर, 2022 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कर्मचारी बनकर जालसाज ने कॉल किया था। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं। यहां किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा के साथ-साथ कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। निखिल साहू के पास भारतीय स्टेट बैंक का एक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) था। जिसको उन्होंने बहुत लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया था। जालसाजों ने उसके इस्तेमाल नहीं करने पर भारी जुर्माना का भय दिखाकर झांसे में लिया। इसके बाद उसे एक्टिव कराने की आड़ में एक लिंक उनके मोबाइल (Mobile) पर भेज दी। जिसको क्लिक करने के बाद उनके खाते से 73,045 रुपए निकल गए। क्रेडिट कार्ड की लिमिट 90 हजार रुपए थी। जब उसका बिल आया तो फर्जीवाड़े का पता चला। आरोपियों ने बातचीत करते हुए उनसे ओटीपी भी ले लिया था। जिस कारण जालसाज सीधे खाते में सेंध लगाने में कामयाब हो गए थे। भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण 56/26 दर्ज कर लिय है। भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने तीन साल बाद हुई एफआईआर की देरी को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। जानकारी के अनुसार ऐसे सैंकड़ों मामले अभी भी भोपाल सायबर क्राइम के पास जांच के नाम पर फाइलों के नीचे दबे हैं।

यह भी पढ़ें:   ‘सीएम शिवराज ने डिलीट कर दिया सबको फ्री वैक्सीन का ट्वीट’

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!