Bhopal Fraud News: जालसाज बिल्डर पर दो ओर एफआईआर दर्ज

Share

Bhopal Fraud News: रिटायर्ड भेलकर्मी और महिलाकर्मी से ठगे लाखों रुपए

Bhopal Fraud News
The Display

भोपाल। लोगों से प्लाट के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला बिल्डर अभी जेल में बंद है। उसके खिलाफ बुधवार को दो ओर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां पिपलानी थाना पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा (406, 420, 120 बी) के तहत अलग – अलग केस दर्ज किए हैं।

भेल से रिटायर्ड कर्मचारी

पुलिस के मुताबिक बरखेड़ा पठानी निवासी 65 वर्षीय चिरोंजीलाल (Chironjilal) ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया था कि वह भेल से रिटायर्ड कर्मचारी (BHEl Retired Worker) है। उन्होंने बी सेक्टर सोनागिरी स्थित एसयूसी बिल्डर धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ डीके सिंह (Builder Dharmendra Kumar Singh @ DK Singh) से 27 मार्च 2011 से 26 अप्रैल 2011 के बीच एक प्लाट का सौदा किया था। इससे धीरेंद्र कुमार ने उन्हें पिरामिंड टाउन (Piramid Lown Colony) नाम से एक कालोनी में प्लाट दिखाया था। इससे उन्हें उस पर भरोसा हो गया और उन्होंने उसे अलग – अलग किश्तों में करीब 11 लाख 82 हजार रुपए दे दिए थे। लेकिन धीरेंद्र कुमार ने अब तक उन्हें न तो रुपए वापस किए और न ही उन्हें प्लाट दिया है। पुलिसने जांच के बाद धीरेंद्र के खिलाफ उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी (Bhopal Fraud News) व अमानत में खयानत (Bhopal Gaban News) का प्रकरण दर्ज किया है।

भेल की स्टेनो से ठगे 7 लाख 75 हजार

Bhopal Fraud Case
सांकेतिक चित्र

पिपलानी पुलिस ने बताया कि सोनागिरी निवासी 52 वर्षीय सुमन (Suman) पति सचिन श्रीवास्तव ने एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया था कि उन्होंने 9 मार्च 2011 से 2017 के बीच बिल्डर धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ डीके सिंह से एक

यह भी पढ़ें:   MP Forest News: सामाजिक वानिकी का कंप्यूटर ऑपरेटर बेनकाब, अफसरों के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल
प्लाट का सौदा किया था। उसने पिरामिड टाउन कालोनी में 1000 वर्ग फिट का
प्लाट दिखाया था। जिसके बदले में उन्होंने उसे 7 लाख 75 हजार रुपए दिए
थे। लेकिन अब तक प्लाट उनके नाम नहीं किया है। जब उन्होंने पता किया तो
प्लाट शासकीय भूमि पर निकला। इससे उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज
करवाई थी। पुलिस ने धीरेंद्र कुमार के साथ ही राकेश कुमार व अनुराग बडकुल
को भी धोखाधड़ी में सह आरोपी बनाया है।

गिरफ्तार करेगी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एसआई चौहान (Asi Chouhan) ने बताया कि धीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ इससे पहले भी पांच धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। अभी वह जेल में हैं, यह दो नए मुकदमे दर्ज हुए हैं। इससे पुलिस न्यायालय से अनुमति लेकर उसे फिर से गिरफ्तार करेगी। जिससे मामलों में पूछताछ कर साक्ष्य इक्टठे किए जा सके।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!