Bhopal Fraud News: वृद्ध की एफडी तुड़वाकर इन्वेस्ट के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Fraud News: कंपनी की बजाय निजी खातों में पैसा लेकर शेयर मार्केट में आरोपी ने लगाया

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड एक वयोवृद्ध के साथ करीब 30 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। जालसाज ने कंपनी की बजाय अपने पर्सनल खाते में पैसा लिया था। उसने झांसा देकर वृद्ध की जमा पूंजी दो एफडी भी तुड़वाई थी। पुलिस ने लगभग दो महीने की जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पंजाब नेशनल बैंक की दो एफडी तोड़ी

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित विलास हस्तक पिता स्वर्गीय मनोहर हस्तक उम्र 76 साल है। वे त्रिलंगा के नजदीक फॉरच्यून प्राइड कॉलोनी में रहते हैं। विलास हस्तक (Vilas Hastak) एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं। उनकी बेटी योगिता मेनन (Yogita Menan) है जो पुणे में नौकरी करती है। उसने आरोपी अमित गिरीश नरखेड़े (Amit Girish Narkhede) का परिचय दिया था। बेटी ने बताया था कि वह एक ऑनलाइन कंपनी के लिए स्कीम दे रहा है जिसमें इन्वेस्ट करने पर 20 प्रतिशत का मुनाफा होगा। बेटी के कहने पर उन्होंने अमित गिरीश नरखेड़े से संपर्क किया। आरोपी ने यकीन दिलाया कि यदि वह कंपनी से पैसा वापस भी चाहेंगे तो एक महीने पूर्व सूचना पर रकम लौटा देगा। उन्होंने अप्रैल, 2023 में आरोपी के झांसे में आकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की पांच-पांच लाख रुपए की दो एफडी तोड़कर उसे दे दी। इसके बाद आरोपी उन्हें हर महीने 20 हजार रुपए का लाभांश बताकर रकम भेजता रहा। इसके बाद ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया फिर उनसे साढ़े दस लाख रुपए की रकम अक्टूबर, 2023 में ले लिए। आरोपी ने आठ महीने तक 40 हजार रुपए प्रतिमाह लाभांश बताकर पैसा भेजता रहा। यह रकम उन्हें अक्टूबर, 2024 में मिली। इसके बाद जालसाज ने दो अन्य व्यक्तियों को जोड़ने की मांग रखी। उसका कहना था कि कंपनी मल्टी चेन वाली है। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो आरोपी की कंपनी और फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आने लगा। उन्हें पता चला कि आरोपी ने जितनी भी राशि उनसे ली थी वह सारी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश कर दी है। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपी के कारण वृद्ध पर तीन लाख रुपए का कर्ज भी आ गया। पीड़ित ने फरवरी, 2026 में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने झांसा देकर करीब 29 लाख 80 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। जिसके संबंध में जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उसका ब्यौरा लिया जा रहा है। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 190/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी मध्यप्रदेश से बाहर रहता है। उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के दो महीने बाद पति ने दिखाया रंग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!