MP Cop News: विशेष एम्बुलेंस को स्क्वाड करके ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मिनटों में विमानतल पहुंचाया

भोपाल। बंसल अस्पताल में दिल के मरीज की तबीयत बिगड़ी तो उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली पहुंचाया गया। इसके लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस (MP Cop News) की तरफ से कुछ मिनटों में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
ट्रैफिक को जगह-जगह रोककर एम्बुलेंस को एयरपोर्ट पहुंचाया
ट्रैफिक पुलिस (Bhopal Traffic Police) के अनुसार अस्पताल में मरीज 54 वर्षीय सत्यभान सिंह (Satyabhan Singh) को हार्ट में बीमारी चिन्हित की गई। इसलिए चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताकर उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। उनके परिजनों ने तुरंत दिल्ली (Delhi) में स्थित स्कोड अस्पताल (Scode Hospital) से संपर्क किया। वहां से चिकित्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल 08 मई की सुबह लगभग आठ बजे भोपाल आया। उनकी ही निगरानी में मरीज को एयर एम्बुलेंस (Air Ambulance) में ले जाया गया। मरीज को तुरंत विशेष एम्बुलेंस के जरिए एयरपोर्ट पहुंचाना था। इस संबंध में ट्रेफिक पुलिस की तरफ से पीक टाइम में भी ट्रैफिक को 24 किलोमीटर तक जगह-जगह रोककर एम्बुलेंस को एयरपोर्ट पहुंचाया। इसके लिए पांच दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों को अचानक कॉरिडोर बनाने की मुहिम में जुटाया गया था। एयर एम्बुलेंस राजधानी से 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई थी। पुलिस ने बताया कि मरीज का दिल बदलने की जानकारी दिल्ली से मिल रही है। परिवार ने भोपाल ट्रेफिक पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।