Bhopal Property Fraud: रीजनल कॉलेज के अफसर की पत्नी जालसाजी का शिकार 

Share

Bhopal Property Fraud: आरोपी ने एक नहीं दो बार प्लॉट का सौदा करके दूसरे को बेच दिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्लॉट बेचने के नाम पर एक महिला के साथ जालसाजी की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता को शातिर जालसाज ने एक नहीं दो बार प्लॉट अलग—अलग दिए थे। लेकिन, उन दोनों को उसने दूसरे को बेच दिया था। पीड़िता रीजनल कॉलेज में एक अधिकारी की पत्नी हैं। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एसआई राघवेंद्र सिकरवार (SI Raghvendra Sikarwar) कर रहे हैं। शिकायत मंजू हैडाउ (Manju Haidau) पति अनिल हैडाउ उम्र 35 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह रीजनल कॉलेज (Regional College) परिसर में रहती है। पीड़िता के पति अनिल हैडाउ (Anil Haidau) के रीजनल कॉलेज में अनुविभागीय अधिकारी हैं। पुलिस ने बताया कि मंजू हैडाउ ने 2018 में आरोपी पराग पाराशर (Parag Parashar) से प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट कलखेडा (Kalkhera) में 1600 स्क्वायर फीट का था।  प्लॉट खरीदा था। जिसके आरोपी को ढाई लाख रुपए दिए थे। जिसके बाद प्लाट पर मकान बनाने गए तो पता चला की प्लाट किसी अन्य को बेच दिया। जिसके बाद आरोपी कहने लगा कि दूसरा प्लॉट दे देगा। इस घटना के बाद आरोपी से 2021 में पीड़िता ने फिर दूसरे प्लॉट को लेकर अनुबंध किया। उन्होंने 800 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा। जिसके लिए उन्होंने ढ़ाई लाख रुपए भी दे दिए। उस प्लॉट पर मकान बनाने गए तो पता चला कि वह किसी अन्य को पराग पाराशर ने पहले ही बेच दिया था। इसके बाद फिर आरोपी पीड़िता को दूसरा प्लॉट देने का झांसा देने लगा। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 217/24 धारा 420 (जालसाजी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मुकदमा 07 जून को दर्ज किया है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब पीने से युवक की हुई मौत
Don`t copy text!