Madhya Pradesh Road Mishap : खेल का सेमीफायनल से पहले जिंदगी का फायनल मैच हारे खिलाड़ी

Share

जन्मदिन मनाकर लौट रहे खिलाड़ियों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख तो खेल मंत्री जीतू पटवारी घायलों का हाल—चाल जानने पहुंचे

Madhya Pradesh Road Mishap
मध्यप्रदेश के ​भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार

होशंगाबाद। खेल में अपना हुनर दिखाकर से​मीफायनल मैच ​जीतने वाले खिलाड़ी (Hockey Player) जिंदगी का मैच हार गए। यह 6 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी (National Player) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) निवासी थे। यह खिलाड़ी कार से जन्मदिन मनाने इटारसी गए थे। घटना पर मुख्यमंत्री कमल नाथ (CM Kamalnath) ने दुख जताया है। वहीं खेल मंत्री जीतू पटवारी घायलों का हाल—चाल जानने होशंगाबाद पहुंच गए। बात हो रही है होशंगाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे (MP Road Mishap) ​की।
यह भीषण दुर्घटना होशंगाबाद जिले में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे हुई थी। तेज रफ्तार कार गड्ढे से असंतुलित होकर पेड़ से टकराई थी।  कार में 6 खिलाड़ी सवार थे। जिसमें चार खिलाड़ियों (National Hockey Player) इटारसी के आदर्श हरदुआ, ग्वालियर के अनि​केत, इंदौर के शहनवाज और जबलपुर के आशीष लाल ​की मौत हो गई। हादसे में 2 खिलाड़ी और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से शान खिलाड़ी नहीं था। यह सभी खिलाड़ी आदर्श का जन्मदिन मनाने के लिए इटारसी गए ​थे। यह सारे हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। खिलाड़ी जबलपुर में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का से​मीफायनल खेलने के लिए जाने वाले थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार पलटने के बाद चकनाचूर (MP Road Accident) हो गई थी।
हादसे ​​की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamalnath) ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा ​कि हादसे में मृत खिलाड़ियों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है। यह मध्यप्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। सरकार ने खिलाड़ियों को बीमा के 5 लाख रूपए के अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान​ निधि से 2 लाख रूपए भी जारी किए है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि घायलों के ​इलाज में आने वाले खर्च का वहन सरकार उठाएगी। दुर्घटना में घायल हुए खिलाड़ी शान ग्लैडविन, साहिल चौरे और अक्षय अवस्थी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, खेल मंत्री जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) घटना की जानकारी मिलने पर होशंगाबाद पहुंच गए थे। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के संबंध में रिपोर्ट ली। उन्होंने मृत खिलाड़ियों के परिजनों से भी बातचीत की। घटना को लेकर पूरे मध्यप्रदेश के खेल जगत में शोक छाया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!