MP Political News: जल, जंगल और जमीन का असली हकदार आदिवासी: कमलनाथ

Share

MP Political News: भारतीय जनता पार्टी के राज में आदिवासी समाज पर सबसे ज्यादा अत्याचार करने लगाया आरोप

MP Political News
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा नेता रहे मान सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा। चित्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। एमपी में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। जबकि आदिवासी ही एमपी के वास्तविक निवासी है। यह लोग जल, जंगल और जमीन के असली हकदार भी है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (MP Political News) के कार्यकाल में इसका उल्टा हो रहा है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लगाए। वे विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।

पांच महीने बाद पूरे प्रदेश का चेहरा बदलने का वचन

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं कि चार महीने बाद जैसे ही कांग्रेस सरकार बनेगी तब सबसे सुरक्षित समाज आदिवासी समाज ही होगा। पूरे प्रदेश का चित्र हमारे सामने है। भाजपा क्या कहेगी आज, भारत छोड़ों आंदोलन दिवस पूरा भारत मना रहा है, पर भाजपा छोड़ो दिवस भी मना रहा है। प्रदेश को कहां घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह तो बाज नहीं आयेंगे रोज नई-नई घोषणां करेंगे। आज उन्हें बहनों की याद आ गई, कर्मचारियों की याद आ गई। आखिरी पांच महीने में सब याद आ गया है। सोचते हैं जो बचा है, सब समेट लो। जब तक झूठ नहीं बोलेंगे उनका खाना हजम नहीं होगा। लेकिन जनता अब शिवराज और भाजपा को विदा करने के लिए तैयार बैठी है।  ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक चुनाव है। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह मप्र के भविष्य का चुनाव है। प्रदेश को किस पटरी पर ले जाना चाहते है। प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते हैं, आने वाली पीढ़ी का कैसा भविष्य चाहते हैं? आज नौजवानों का भविष्य अंधकार में है और यदि उनका ही भविष्य अंधकार में रहेगा मो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम का ताला टूटा 
Don`t copy text!