Bhopal News: दो पहिया वाहनों के मैकेनिक ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में किया था वायरल

भोपाल। वीआईपी रोड (VIP Road) पर कार की छत में शराब की बोतल रखकर उसका सेवन करते वायरल वीडियो के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना 1-2 जुलाई की दरमियानी रात हुई थी। जिस वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है उसकी लोकेशन राजस्थान में होने पता चल रही है।
इंस्टाग्राम में वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन एमपी-04-वायपी-6007 के खिलाफ 06 जुलाई की शाम पुलिस ने प्रकरण 473/26 दर्ज कर लिया है। इससे पहले पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो (Video) बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल हुआ था। इस मामले में शुरुआती जांच ट्रेफिक पुलिस (Traffic Police) ने की थी। वाहन मालिक रायसेन (Raisen) जिले के बाडी में रहते हैं। उसमें सवार तीनों संदेहियों के चेतक ब्रिज और शाहपुरा इलाके में लोकेशन भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में नादिर (Nadir) पिता मोहम्मद नसीर उम्र 38 साल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वे खानूगांव में रहते हैं। वे वाहनों को सुधारने का काम करते हैं। करबला के पास आरोपी वाहन चालक ने लापरवाही से उसे चलाते हुए तेज आवाज में ध्वनि बजाकर उपद्रव मचाया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।