MP Cop News: भोपाल देहात की पहली महिला आईजी रुचिवर्द्धन मिश्रा ने संभाला पदभार

Share

MP Cop News: साक्षात्कार में मैदानी कर्मचारियों को व्यवहार कुशल बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता बताया

MP Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आईपीएस 2006 बैच की महिला अधिकारी रुचिवर्द्धन मिश्रा  ने भोपाल देहात आईजी का पद संभाल लिया है। वे भोपाल देहात (MP Cop News) की पहली महिला आईजी होने का भी गौरव हासिल कर लिया है। इससे पहले वे भोपाल शहर में एएसपी, एसपी से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं।

मैदानी कर्मचारियों में गुणवत्ता बढ़ाना मेरा महत्वपूर्ण लक्ष्य

आईजी ने बताया कि मौजूदा दौर में सायबर और नशे के खिलाफ जागरु​कता बहुत बड़ी चुनौती हैं। इन दोनों समस्याओं की जकड़ में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग लंबे अरसे से प्रभावित हो रहा है। जिसको देखते हुए मैदान में बहुत सारे प्रयोग और कार्य किए जा रहे हैं। उनमें बेहतर समन्वय बनाकर दूसरे रेंज के मुकाबले ज्यादा सार्थक परिणाम देने का उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में महिला और पीड़ितों की सुनवाई का तरीका शहरी वातावरण से पृथक होता है। इसके लिए नवाचार करने और कम समय में ज्यादा लोगों तक संपर्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रुचिवर्द्धन मिश्रा (IG Ruchivardhan Mishra ) ने बताया कि भोपाल देहात में हाईवे में होने वाली दुर्घटनाएं एक बहुत बड़ी समस्या के रुप में दिखाई दे रही है। इसके अलावा देहात के क्षेत्र में मैदानी कर्मचारियों में गुणवत्ता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण लक्ष्य रहेगा। क्योंकि शहर के मुकाबले देहात में पुलिसिंग बहुत दूसरे अंदाज में होती है। सर्वाधिक व्यवहार कुशल और संवाद बढ़ाना हमारा उद्देश्य रहेगा। मैदानी कर्मचारियों से कार्य के अलावा उनके स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत करना और उनकी फिटनेस को बरकरार रखने कार्य योजना बनाई जाएगी। इन सभी कार्य में पुलिस मुख्यालय का मार्गदर्शन बहुत ज्यादा जरुरी होगा। पुलिस नगरीय प्रणाली और देहात के बीच समन्वय बनाकर आदर्श पुलिसिंग को अपनाना मेरा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनआरआई कॉलेज की महिला टीचर जख्मी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!