Bhopal Loot News: किसान को चाकू मारकर लूटा

Share

Bhopal Loot News: घटना से पूर्व मांगी थी लिफ्ट, हथियार के साथ नाबालिग को दबोचा

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चाकू मारकर 06 जून की रात किसान को लूट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क इलाके में हुई है। हमले में चाकू का वार गर्दन के पास लगने से किसान जख्मी हैं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके वारदात करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग ने मारा गर्दन पर चाकू

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सुनील उर्फ बबलू पाल पिता हरिप्रसाद पाल उम्र 45 साल परवलिया गांव में रहते हैं। वह किसानी का काम करते हैं। लूट की घटना 06 जून की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। वे अपनी मोटर साइकिल से गांधी नगर में स्थित बेटे को लेने जा रहे थे। तभी एक नाबालिग ने हाथ देकर उनसे लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूर जाकर सुनील उर्फ बबलू पाल (Sunil@Bablu Pal) लघुशंका करने रूक गए। तभी नाबालिग पीछे से आया और उसने चाकू (Knife) अड़ा दिया। उसने किसान के जेब में रखे 4800 रुपए छीन लिए। विरोध करने पर हुए संघर्ष के दौरान नाबालिग ने चाकू से वार करके गर्दन में प्रहार कर दिया। किसान (farmer) को गंभीर हालत में समृद्धि अस्पताल (Samriddhi Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। परवलिया सड़क पुलिस ने लूट का प्रकरण 122/26 दर्ज करके आस-पास तलाश की तो गुमठी के नजदीक वह बचता नजर आया। संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया तो उसने वारदात को करना कबूला। नाबालिग राजगढ़ (Rajgarh) जिले के नरसिंहगढ़ तहसील का रहने वाला है और उसकी उम्र 17 साल है। उसने पूछताछ में बताया है कि उसे पैसों की आवश्यकता थी। इसलिए लूट करने की योजना बनाई थी। वह लिफ्ट (Lift) लेते हुए राजगढ़ से भोपाल आ गया था। इस दौरान उसने कई लोगों से लिफ्ट मांगी। लेकिन, सबसे ज्यादा किसान के पास पैसा होने का संदेह होने पर घटना को उसने अंजाम दिया। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping News: युवक को अगवा कर चार घंटे तक शहर में घुमाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!