Bhopal News: इलेक्ट्रिीशियन ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह बिजली बनाने और सुधारने का काम करता था।

माता-पिता का बचपन में हो गया ​था निधन

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना आनंद नगर इलाके में हुई। यहां 26 वर्षीय राजू सोनी (Raju Soni) ने 06 जुलाई की शाम छह बजे फांसी लगाई थी। उसको सबसे पहले बड़े भाई उत्तम सोनी (Uttam Soni) ने फंदे पर लटका देखा था। उसे फंदे से उतारकर पटेल नगर (Patel Nagar) में गायत्री अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को जांच में पता चला है कि माता-पिता का बचपन में निधन होने के कारण दोनों भाईयों ने परवरिश की थी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 57/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: चिल्लर पार्टी को खेलने से रोका, महिला को धोया
Don`t copy text!