BMC Scam News: प्रापर्टी टैक्स भरने में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा

Share

BMC Scam News: नेशनल लोक अदालत में दर्जनों जल और प्रापर्टी टैक्स की मनमाफिक वसूली, नगर निगम के खातों में जमा नहीं हुई रकम तो सामने आया घोटाला, निगम के दो कर्मचारियों के खिलाफ जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज, दो महीने तक निगम ने मामले को अपने पास दबाकर रखा

BMC Scam News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नेशनल लोक अदालत के भीतर नगर निगम वार्ड की जल और प्रापर्टी टैक्स वसूली में 14 लाख, 69 हजार 798 रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में भोपाल (BMC Scam News) शहर के अरेरा हिल्स थाने में एफआईआर हुई है। यह प्रकरण भोपाल नगर निगम के राजस्व शाखा ने पकड़ा था। इस मामले में अभी प्राथमिक जांच में नगर निगम के दो कर्मचारियों की भूमिका उजागर हुई है। पुलिस को शक है कि इस कांड में दो से अधिक आरोपी हैं। जांच के लिए पुलिस की तरफ से नगर निगम के वार्ड—33 से संबंधित नस्तियां मांगी गई है।

टैक्स की रकम निगम के रेवेन्यू ब्रांच में नहीं पहुंची

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार 14 मार्च, 2026 को जोन—7 के तहत नगर निगम (Nagar Nigam) के वार्ड—33 में जल और प्रापर्टी टैक्स वसूली के लिए लोक अदालत लगाई गई थी। इस दौरान निगम ने 14 लाख, 69 हजार 798 रुपए की वसूली की थी। लेकिन, यह रकम निगम के रेवेन्यू ब्रांच (Revenue Branch) में नहीं पहुंची। निगम अधिकारियों ने मामले की जांच की तो शिराज उल हक और मोहम्मद सगीर की संदिग्ध भूमिका पाई गई। दोनों निगम कर्मचारी है, जिन्होंने 106 रसीदे काटी थी। ऐसा करने के लिए निगम के अधिकारी की यूजर आईडी और पासवर्ड को हासिल किया गया था। यह दोनों गुप्त जानकारियां निगम कर्मी नाहिदा (Nahida) के पास होती थी। उसने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने एक बार उससे यह जानकारी ली थी। इसके बाद निगम ने जिन 106 रसीदें जिनकी जारी की थी उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। उसमें शामिल अब्दुल सलीम खान (Abdul Saleem Khan), सरफराज उल हक (Sarfaraz Ul Haq , नाहिद इसरार (Nahid Israr) समेत कई अन्य ने बताया कि शिराज उल हक (Shiraj Ul Haq) और मोहम्मद सगीर (Mohammed Sageer) ने झांसा दिया था कि उनकी जल और संपत्ति कर की वसूली को वह आधा कर देगा। इसी बात में उन्होंने उसे पैसा दिया था। लेकिन, आरोपियों ने रसीदें तो काटी पर राशि खाते में जमा ही नहीं कराई गई। मामले की प्राथमिक जांच जोनल अधिकारी अंकित जायसवाल (Ankit jayaswal) और वार्ड प्रभारी रघुवीर तिवारी (Raghuveer Tiwari) की तरफ से हुई थी। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने निगम की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर 06 जुलाई को जालसाजी और गबन का प्रकरण 126/26  दर्ज कर लिया है। प्रकरण को देखते हुए निगम अधिकारियों ने संदिग्ध दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएम के सामने प्रदर्शन की चेतावनी के बाद जागा भेल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BMC Scam News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!