Bhopal News: जूनियर डॉक्टर पर बलात्कार का मुकदमा

Share

 

Bhopal News: इंदौर की रहने वाली जूनियर डॉक्टर छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Rape News) का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) के कोहेफिजा थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी जूडा छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पहले उसके साथ लिव इन में रहती थी। इसलिए एक—दूसरे से काफी मेलजोल था। इसके अलावा दोनों एक ही शहर के होने के चलते एक—दूसरे को पहचानते थे।

माता—पिता के कहने पर एफआईआर

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 12 नवंबर की दोपहर लगभग एक बजे 774/21 धारा 342/376/376—2एन/323/506 (बंधक बनाना, बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी डॉक्टर राहुल कनाड़े (Doctor Rahul kanade) है। मामले की जांच एसआई रिचा त्रिपाठी (SI Richa Tripathi) कर रही है। घटनाक्रम 2014 से लगातार चला आ रहा है। पीड़िता इंदौर शहर की रहने वाली है। उसी शहर में आरोपी डॉक्टर राहुल कनाड़े भी रहता है। इसलिए वे दोनों एक—दूसरे को पहचानते हैं। पीड़िता की उम्र 28 साल है। इसके अलावा आरोपी की उम्र 28 साल है। दोनों गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ थद्दाराम काम्पलेक्स में गंदा काम किया था। यहां आरोपी किराए के मकान में रहता था। जांच में पता चला है कि उसके साथ 8 सितंबर को बलात्कार किया था। इसके बाद पीड़िता इंदौर अपने घर चली गई थी। फिर दोनों के बीच तकरार हुई और पीड़िता भोपाल के कोहेफिजा थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंची।

यह भी पढ़ें:   उपचुनाव : 'सरकार तो बच जाएगी पर प्रतिष्ठा घट जाएगी'

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Hamidia Hospital Mishap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!