Bhopal Cyber Crime News: रिटायर्ड नगर निगम कर्मचारी से धोखाधड़ी

Share

Bhopal Cyber Crime News: ओएलक्स पर सायकिल बेचने का दिया था विज्ञापन, थाने में दर्ज

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। नगर निगम से रिटायर्ड एक बाबू के साथ सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) हुआ है। यह मामला भोपाल के गांधी नगर थाने में दर्ज हुआ है। शिकायत सबसे पहले सायबर क्राइम में दर्ज हुई थी। पीड़ित ने ओएलएक्स पर विज्ञापन सायकिल बेचने का ओएलएक्स पर डाला (Bhopal Cyber Crime News) था। जिसके बाद आरोपी ने उसे खरीदने का सौदा तय किया। लेकिन, उसने रकम निकालकर अपना फोन बंद कर लिया।

एक रुपए भेजने के बाद निकली रकम

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 11 नवंबर कीरात लगभग साढ़े दस बजे 595/21 धारा 420 (जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत मैपल ट्री कॉलोनी निवासी राजेन्द्र यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 65 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटे की सायकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। जिसके बाद उनके पास 2 नवंबर को एक व्यक्ति ने उसे खरीदने के लिए कॉल किया। सौदा साढ़े छह हजार रुपए में तय हुआ। आरोपी ने पहले एक रुपए भेजे। फिर एक लिंक भेजी थी। जिसके बाद उनके खाते से 23 हजार रुपए निकल गए। राजेन्द्र यादव (Rajendra Yadav) ने इस बात की शिकायत सायबर क्राइम में दर्ज कराई थी। जहां से केस डायरी गांधी नगर थाने को भेजी गई।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Hamidia Hospital Mishap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Call Center : एफबीआई के अफसर सायबर सेल में पहुंचे, ऑन लाइन चीटरों की ली जानकारी
Don`t copy text!