Bhopal News: चार युवकों ने लगाई पिटाई 

Share

Bhopal News: विवाद की वजह पुलिस नहीं लगा पाई पता, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मारपीट की एक वारदात हुई है। जिसमें हमलावरों की संख्या चार सामने आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। पुलिस हमले के पीछे ठोस वजह पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण जरुर दर्ज कर लिया है।

यह है वह हमलावर ​जिन्होंने पीटा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार करोंद के नजदीक यह घटना हुई थी। मामले की जांच एएसआई उमेश वर्मा (ASI Umesh Verma) कर रहे हैं। हमले में जख्मी करोंद निवासी हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) है। पुलिस ने उसकी ही रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। घटना डी—मार्ट के पास हुई थी। मारपीट की वारदात 28 मार्च की रात लगभग सवा ग्यारह बजे हुई थी। आरोपी गौरव से हिमांशु सिंह के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गौरव नाथ (Gaurav Nath) और कपिल ने भी गौरव का साथ दिया। यह दोनों आरोपी घटना स्थल के पास लगी गन्ने की चरखी में काम करते हैं। आरोपियों में लल्ला नाम का एक व्यक्ति भी था। पुलिस ने 320/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 28—29 मार्च की रात लगभग सवा बारह बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: एमटेक की पढ़ाई बीच में छोड़ी, लटका फंदे पर
Don`t copy text!