BHopal News : शराब दुकान में विवाद के बाद खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News : बोतलें सिर पर फोड़ी, काउंटर मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शराब के अहाते में कर्मचारियों का ग्राहक से विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बीयर की बोतलों से एक-दूसरे के सिर पर हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  सिटी के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। इसमें एक युवक को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमीदिया अस्पताल से मिली थी खबर

टीटी नगर पुलिस के अनुसार यह घटना पंचशील नगर स्थित शराब अहाता दुकान में हुई थी। इसमें एक पक्ष की तरफ से भोला मीना पिता अर्जुन सिंह उम्र 32 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण 355/22 में धारा 294/323/506/34 (गाली-गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का केस) दर्ज किया। भोला मीना को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हमीदिया अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी। इस प्रकरण में आरोपी राजेश यादव और लोकेन्द्र हैं। मारपीट की यह घटना 13 जून की रात लगभग 11 बजे हुई थी। पीडि़त ने बताया कि उसके सिर पर राजेश यादव (Rajesh Yadav) ने बीयर की बोतल फोड़ दी थी। विवाद गिलास मांगने को लेकर शुरु हुआ था। जबकि दूसरे पक्ष से 354/22 का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें शिकायत लोकेंद्र गोरिया पिता दयाराम गोरिया उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वह मूलत: ग्वालियर के लश्कर का रहने वाला है। वह देशी शराब दुकान में रहकर नोकरी करता है। उसका कहना है कि भोला मीना ओर उसके दो साथियों का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। भोला मीना और उसके साथियों ने डंडे से राजेश यादव के सिर पर हमला किया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पुरानी रंजिश पर छोटे भाई पर हमला
Don`t copy text!