Bhopal News: नुकसान के विवाद पर हमला

Share

Bhopal News: पहली मंजिल से कूदकर बचाई अपनी जान, हमलावर दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ठेका हाथ से निकलने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने साथी की मदद से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के शाहजहांनाबाद इलाके की है। हमले से बचने पीड़ित ने पहली मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी के कहने पर ठेका लिया

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की सुबह बाजपेयी नगर मल्टी में विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर जख्मी के बयान दर्ज किए। पीड़ित मंगल सांवरे पिता नाथराम सांवरे उम्र 40 साल मिला। उसने बताया कि वह पुताई का ठेका लेता है। इसके अलावा वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करता है। इस मामले में आरोपी असलम और युनिस (Yunis) है। पिछले दिनों मंगल सांवरे को पुताई का ठेका मिला था। आरोपी भी बाजपेयी नगर मल्टी में रहकर पुताई का काम करते हैं। असलम और मंगल सांवरे (Mangal Sanvare) एक—दूसरे को जीजा—साले भी बोलते थे। कुछ महीने पहले असलम को परवलिया सड़क इलाके में ठेका मिला था। उसका काम पार्टी को पसंद नहीं आया। इसलिए उसने मंगल सांवरे को ठेका लेने बोला। वह ठेका लेकर उसने काम कर दिया।

सुदीति अस्पताल में किया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

आरोपी उसी बात को लेकर विवाद करने लगे। उसका कहना था कि ठेका लेने से असलम को ढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। विवाद इतना बड़ा कि असलम (Asalam) ने बका उठाकर हमला कर दिया। मंगल सांवरे बचने के लिए भागा तो वह पहली से कूद गया। जिसमें उसके पैर में चोटें आईं। जख्मी को सुदीति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 452/307/120—बी/34 (घर में घुसकर, जानलेवा हमला, साजिश और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गणेश लाल (ASI Ganesh Lal) के पास हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कारोबारी की दो अंगूठी उतरवाई

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!