Bhopal News: थाना घर के विवाद का बना अखाड़ा

Share

Bhopal News: पत्नी ने पति को नौकरी करने की दी थी सलाह, जिसके बाद दोनों के बीच हुई हाथापाई

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबादइलाके से मिल रही है। देहात क्षेत्र कायह थाना पति—पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद अखाड़ा बन गया था। पुलिस ने पति—पत्नी की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच नौकरी करने को लेकर कहासुनी शुरु हुई थी। जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा।

पत्नी ने मायके से बुलाए रिश्तेदार

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 15 जून की शाम लगभग चार बजे पति—पत्नी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद नायसमंद गांव में हुआ था। पत्नी अफसाना बी पति आबिद खान उम्र 26 साल की शिकायत पर पति, गुल्लू खान और रफीक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरी तरफ से पति आबिद खान ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोपी पत्नी अफसाना बी, सुभान और अमन खान है। गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसका निमंत्रण परिवार को मिला था। वहां देने के लिए जब बारी आई तो पति ने कहा वह अभी बेरोजगार है। तब पत्नी ने उसको एम्बुलेंस चलाने की सलाह दी थी। इसी सलाह में विवाद हुआ और पति—पत्नी ने एक—दूसरे की पिटाई लगा दी।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Bail Racket : जमानत चाहिए तो जेब ढ़ीली कीजिए
Don`t copy text!