इंदौर में फेसबुक फ्रेंड ने ​प्रिंसीपल को धमकाया

Share

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी, छेड़खानी की दर्ज थी पहले शिकायत

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी का यह मामला है। पीड़ित महिला एक सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल है। आरोपी ने प्रिंसीपल को जान से मारने की धमकी दी है। मामला किशनपुरा थाने में दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्राचार्य मामले की शिकायत करने पति के साथ 16 अप्रैल को थाने पहुंची थी। घटना एक दिन पहले किशनगंज पुलिया महू इंदौर रोड़ पर दोपहर डेढ़ बजे हुई थी। घटना के वक्त पति—पत्नी वाहन पर थे। दोनों निजी काम से जा रहे थे। आरोपी राजीव पांडे उन्हें मिला। उसने पहले तो अनाप—शनाप गालियां दी। फिर वह दो लाख रुपए मांगने लगा। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

रकम मांगने के पीछे पीड़िता ने पुलिस को कारण भी बताया है। आरोपी राजीव पांडे पहले फेसबुक फ्रेंड था। प्रिंसीपल और राजीव के बीच पहले चैटिंग होती थी। इस बातचीत के उसने गलत मायने निकाल लिए और 19 दिसम्बर, 2018 को प्रिंसीपल का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी केस में ही पैसा खर्च होने पर दो लाख रुपए मांग रहा था। पुलिस ने महिला प्रिंसीपल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लूट के प्रयास में ऐसा मामला
द्वारिकापुरी थाना पुलिस ने एक सप्ताह पुराने मामले में विचित्र धारा लगाई है। जबकि फरियादी ने जो घटनाक्रम बताया वह अलग है। पुलिस ने चोरी के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया है। जबकि गुरूशंकर नगर निवासी दीपेन्द्र सेन उम्र 30 साल ने दूसरी घटना बताई है। दीपेन्द्र ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल की रात साढ़े तीन बजे घर पर एक व्यक्ति घुस आया। उसने ​पहले बिजली बंदी की। उसके बाद दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला तो वह मारपीट करने लगा। मुझे धक्का देकर छत से फेंक दिया। जख्मी दीपेन्द्र मूलत: सागर का रहने वाला है। वह गंभीर हालत में एमवायएच अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेब में और फ्रिज पर रखे सुसाइड नोट में छुपा था यह राज
Don`t copy text!