Bhopal News: बेटे की सात महीने से पिता कर रहा तलाश 

Share

Bhopal News: दो बार फोनपे से रकम भी बुलाई, भतीजे के हाथों कपड़े भी लिए, लेकिन, अब उसकी नहीं है कोई जानकारी, दोनों हाथ में गुदे हुए टैटू, पिता की जनता से ऐसी है अपील

Bhopal News
लापता मनीष गजभिए की तस्वीर जिसकी तलाश उसका पिता कर रहा है। यह तस्वीर पिता ने मुहैया कराई है।

भोपाल। ससुराल जाने के बाद एक युवक लापता हो गया। वह पिछले सात महीने से गायब है। उसका परेशान पिता थानों के कई बार चक्कर काट चुका है। पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज करने के अलावा अन्य कोई ठोस पहल नहीं की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। बेटे की तलाश करते हुए थक चुके पिता ने आम नागरिकों से अपील की है।

पत्नी और दो मासूम बच्चे भी परेशान

अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) के तीन नंबर सेक्टर में जीवन लाल गजभिए (Jeevan Lal Gajbhiye) पिता कचरूजी गजभिए उम्र 57 साल का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि उनका 31 वर्षीय बड़ा बेटा मनीष गजभिए (Manish Gajbhiye) अक्टूबर, 2022 से लापता है। वह सितंबर, 2022 में छिंदवाड़ा (Chindwada) में स्थित सौंसर (Sausar) में अपनी ससुराल गया था। वहां उसकी पत्नी आंचल दो बच्चों के साथ रहती है। जीवन लाल गजभिए ने बताया कि उसका कॉल 27 सितंबर को आया था। बेटे ने एक हजार रूपए मांगे थे। उसको फोनपे के जरिए 28 सितंबर को रकम पहुंचाई थी। फिर होशंगाबाद (Hoshangabad) से 7 अक्टूबर को कॉल आया। तब भी उसने दो हजार रूपए की मदद मांगी थी। यह पैसे भी उसने पहुंचा दिए थे। पिता को लगा कि बेटा होशंगाबाद में नौकरी कर रहा है। उसके भतीजे ने बस के जरिए कपड़े भी पहुंचाए थे। मनीष गजभिए का फिर कोई संपर्क परिवार ने नहीं हो सका। परेशान पिता ने अवधपुरी थाने में 08 मई को गुमशुदगी 19/23 दर्ज कराई।

मनीष गजभिए मिले तो यहां संपर्क करें

Bhopal News
लापता मनीष गजभिए की तस्वीर जिसकी तलाश उसका पिता कर रहा है। यह तस्वीर पिता ने मुहैया कराई है।

जीवन लाल गजभिए ने बताया (Bhopal News) कि उसका कद लगभग पांच फीट आठ इंच है। रंग गेहुआ और दाहिने हाथ की कलाई में टैटू गुदा हुआ है। पैरों में उसके जूते थे। उन्होंने बताया कि लापता बेटे की खबर  9827368316, 8959978832 पर दी जा सकती है। इसके अलावा अवधपुरी थाना प्रभारी 9479990505 पर भी दी जा सकती है। जीवन लाल गजभिए ने बताया कि वह बेटे को लेकर काफी परेशान है। उसकी तलाश में सिस्टम से उसको कोई सहयोग नहीं​ मिला। इसलिए वह अब आम जनता से अपील कर रहा है। उसने बताया कि उसके बेटे को किसी भी व्यक्ति ने देखा है तो उक्त नंबरों पर जानकारी देकर पिता की मदद करे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी के सूने घर में चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!