Bhopal News: मेंटल डिस ऑर्डर बेटी से बलात्कार

Share

Bhopal News: मां के साथ सो रही सौलह साल की मासूम, नींद से जागी तो पति की करतूत देखकर उसको रोका, विरोध करने पर उसको धमकाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मेंटल डिस ऑर्डर बेटी के साथ उसके पिता ने शारीरिक संबंध बनाए। रिश्तों को शर्मसार करने का यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा प्रकरण तब उजागर हुआ जब पीड़िता की मां ऐसा करते वक्त नींद से जाग गई। पीड़िता उसके बाजू में ही सो रही थी। उसने रोका भी तो आरोपी पति नहीं माना। जिसके बाद विरोध करते हुए वह पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंच गई।

थाने में बच्ची ने उजागर किए पिता के पुराने राज

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 7 अप्रैल की रात सवा नौ बजे दर्ज की गई। घटना नेहरू नगर इलाके की है। पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह मंद बुद्धि बालिका है जिस कारण उसे मां के साथ सोना पड़ता है। थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी (TI Anil Vajpai) के अनुसार आरोपी मजदूरी करता है। उसने  उस समय अपनी 16 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को हवस का शिकार बनाया जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। अचानक माँ जाग गई और उसने अपने पति को ऐसा करने से रोका तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने थाने में पुलिस अधिकारियों के सामने कई राज उजागर किए। उसने बताया कि यह पहली बार ऐसा उसके पिता ने नहीं किया। वह कई बार ऐसा कर चुका था। पुलिस ने इस मामले में धारा 376/376-2- एन/376-च-/5एल/5एन/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, रिश्तेदार की ज्यादती और पॉक्सो के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया। पुलिस ने बच्ची के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करा लिए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आधी रात दूध का पैकेट लेने निकले युवक पर हमला
Don`t copy text!