Bhopal News: तीन महिलाओं ने मिलकर एक महिला को धुना

Share

Bhopal News: दो दशक से चल रहा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, तीन दिनों से ब्यॉय फ्रेंड घर नहीं आया तो वह उसकी पहली पत्नी के पास पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। लेकिन, रिपोर्ट गौतम नगर थाने में हुई थी। इसलिए केस डायरी जीरो पर दर्ज करके वहां पहुंचा दी गई। पुलिस हमला करने वाली तीन महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

थाना क्षेत्र को लेकर यह बोल रही पुलिस

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 28 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र लगभग 41 साल है। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में रहती हैं। उसने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर(Rajendra Nagar)  में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसके करीब 20 साल से अवैध संबंध हैं। वह उसकी पत्नी मानकर रखता है और घर आता—जाता है। पिछले तीन दिनों से वह घर नहीं आ रहा था। इस कारण वह उसके राजेंद्र नगर में स्थित किराए वाले मकान में उसे देखने चली गई। उसके घर के नजदीक तीन महिलाएं खड़ी थी। जिन्हें वह नाम से नहीं पहचानती है। उसे देखकर तीनों ने उसको अभद्र गालियां दी और उसको पीटना शुरु कर दिया। उनका कहना था कि यदि फिर वह यहां दिखाई तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ 35/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने गौतम नगर थाने में जाकर उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब केस डायरी स्टेशन बजरिया थाना पुलिस को मिली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Don`t copy text!