MP Political News: राहुल और कमलनाथ देश और प्रदेश में हर मोर्चे पर असफल: डॉ. केसवानी

Share

MP Political News: कांग्रेस में हुई मीडिया कमेटी पदाधिकारियों की परीक्षा पर भाजपा प्रवक्ता का पलटवार, बोले अपनी नाकामी छिपाने कार्यकर्ताओं की ले रहे हैं परीक्षा

MP Political News
डॉक्टर दुर्गेश केसवानी, प्रवक्ता, एमपी भाजपा

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की कई परीक्षाओं में असफल साबित हुए हैं। यह आरोप भाजपा (MP Political News) के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दुर्गेश केसवानी (Dr Durgesh Keswani) ने लगाया है। वे कांग्रेस मीडिया कमेटी की तरफ से आयोजित एक परीक्षा को लेकर बोल रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र में राहुल गांधी फेल और एमपी में कमलनाथ और पूरी कांग्रेस असफल रही है। ऐसे में इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करके वे अपनी नाकामी छुपाने कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। ऐसा करने से केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा।

वरिष्ठ नेताओं ने ही ठुकराया

डॉक्टर केसवानी ने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ हर मोर्चे और हर चुनाव में फेल साबित हुए हैं। देश और प्रदेश की जनता का भरोसा कांग्रेस से उठ गया है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा एग्जाम भी हो, जिसमें राहुल गांधी और कमल नाथ सहित सभी दिग्गजों की दक्षता को आंका जाए। जिससे पता चले की पार्टी की भविष्य में दिशा और दशा क्या होगी? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व को कांग्रेस के वरिष्ठ लोग ही नकार चुके हैं। हाल में नटवर सिंह ने कहा है कांग्रेस को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की जरूरत नहीं है। जबकि इन दोनों को कांग्रेस की जरूरत है। नटवर ने आरोप लगाया कि जब तक इन दोनों या गांधी परिवार में किसी के भी हाथ कांग्रेस की बागडोर रहेगी तो वे किसी भी योग्य व्यक्ति को आगे नहीं आने देंगे। अजीज कुरैशी ने भी राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा था कि जब तक उनके हाथ कांग्रेस की बागडोर है, कांग्रेस का भला नहीं हो सकेगा।

यह करती है कमेटी

MP Political News
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री

वहीं पीके ने भी राहुल को आइना दिखाते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में पार्टी 90 फीसदी चुनाव हारी है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश (MP Political News) में कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनाई थी। लेकिन इसे नाथ संभाल नहीं पाए, 18 महीने बाद ये सरकार गिर गई। इसके बाद 28 उपचुनाव, नगरीय निकाय और जनपद हर चुनाव में कांग्रेस हारी ही है। ऐसे में एक टेस्ट तो नाथ का भी होना चाहिए। जिससे उनके कामकाज का आंकलन किया जा सके। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश चीफ कमल नाथ ने हाल ही में पीसीसी में कांग्रेस की प्रदेश मीडिया कमेटी का एक एग्जाम कंडक्ट किया था। इसमें लगभग सभी पदाधिकारी फेल हो गए थे। एक पदाधिकारी को शून्य नंबर हासिल हुए थे। इस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के ऑफिशियल बयान मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक फंसकर रगड़ाती हुई गई, दो युवकों की मौत
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!