MP Corruption News: आय से अधिक संपत्ति में फंसे यह डॉक्टर

Share

MP Corruption News: बीएमओ के खिलाफ हुई थी शिकायत, एक करोड़ रूपए की बजाय दो करोड़ रूपए की मिली संपत्ति

MP Corruption News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में एक चिकित्सक फंस गए हैं। उनके खिलाफ एमपी ईओडब्ल्यू (EOW) ने एफआईआर दर्ज की है। उनकी घोषित आय से दुगुनी संपत्ति के दस्तावेज जांच में पाए गए हैं। जिस कारण उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (MP Corruption News) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

ईओडब्ल्यू (EOW) की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी (Dr Dinesh Tripathi) है। वे अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले की मुंगावली ​तहसील में स्थित ब्लॉक मेडिकल आफिसर हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करके रिश्तेदारों के नाम निवेश करने के आरोप लगे थे। उन्होंने सरकारी सेवा में दिसंबर, 1999 में प्रवेश किया था। मार्च, 2015 तक वेतन—भत्तों के रूप में उन्हें 43 लाख, 65 हजार से अधिक मिला। इसके अलावा जमीन, बैंक लोन समेत अन्य पॉलिसी मिलाकर यह संपत्ति करीब एक करोड़ रूपए की पहुंचना थी। लेकिन, जांच में पता चला कि यह संपत्ति दो करोड़ रूपए से अधिक की है। उनके खिलाफ कई सबूत जुटाने के बाद ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13—1—ख और 13—2— के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Corruption News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: साइट दिखाने के बहाने बाइक से ले जाकर बलात्कार
Don`t copy text!