Bhopal Murder Case: वृद्ध महिला की मौत

Share

Bhopal Murder Case: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने की थी सवा महीने पहले मारपीट

Bhopal Murder Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वृद्धा (Bhopal Murder Case) की मौत हो गई। उसका लगभग सवा एक महीने से इलाज चल रहा था। घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। वृद्धा पर हमला उसके ही बेटे ने किया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। बेटा संपत्ति को लेकर अपनी बूढ़ी मां से कलह करता था। पुलिस ने आरोपी बेटे (Bhopal Son Killed Mother) को गिरफ्तार कर लिया है।

छह बीघा जमीन का है विवाद

पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित कल्पना नगर निवासी 85 वर्षीय कलाबाई (Kalabai Killing News) की शनिवार 26 दिसंबर को मौत हो गई। पति बाबूलाल की पहले ही मौत हो गई है। कलाबाई के तीन बेटे और दो बेटियां है। सभी की शादियां हो चुकी है। उसके नाम पर छह बीघा (Bhopal Property Dispute Murder) जमीन थी। इसी जमीन पर उसके बेटे की नजर थी। जिसको लेकर वह कलह करता था। कला बाई को उसका बेटा ज्ञान सिंह (Gyan Singh) 17 नवंबर को अपने घर ले गया था। जिसके बाद अगले दिन उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: राजधानी में यह हाल है और सीएम कह रहे हैं माफिया को दफना दूंगा

बेटियों को हुआ था शक

कला बाई ने तीनों बेटों को संपत्ति का बंटवारा किया था। वृद्धा को बारी—बारी उसके बेटे अपने घर पर रखते थे। आखिरी बार प्रेम नारायण (Prem Narayan) ने भाई ज्ञान सिंह को अपनी मां सही सलामत सौंपी थी। फिर उसके घायल होने की वजह पर शक गहराया। बेटियों ने पूछताछ के बाद पिपलानी थाना को जानकारी दी। इस जानकारी के बाद 29 नवंबर को पुलिस ने वृद्धा के बयान दर्ज किए थे। कलाबाई ने बताया कि उसके बेटे ने सिर पर मुक्का मार दिया था। जिसके चलते उसको ब्रेन में फ्रेक्चर हो गया था। पुलिस ने ज्ञान सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: ट्यूटर ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!