Bhopal News: कार की टक्कर से वयोवृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: जेके अस्पताल में तीन दिनों तक चला इलाज, स्वीटजरलैंड में रहने वाली बेटी भोपाल पहुंची, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
जेके अस्पताल कोलार रोड— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी वयोवृद्ध की मौत हो गई। उनका जेके अस्पताल में तीन दिन तक इलाज भी चला। अस्पताल ने काफी संघर्ष किया। लेकिन, वृद्ध की जान नहीं बचाई जा सकी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रुप से टक्कर मारने वाली कार के नंबर का खुलासा नहीं किया है।

जेके अस्पताल में तीन दिन चला इलाज

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 24 मई को हुई थी। घटना कोलार रोड स्थित डी मार्ट (D Mart) के पास हुई थी। यहां उदय बसंत नायक (Uday Basant Nayak) पिता बसंत नायक उम्र 73 साल जख्मी हो गए थे। वे अलीसा बिहार कॉलोनी में रहते थे। उदय नायक केंद्र में एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। यहां उनकी देखरेख करने के लिए एक केयरटेकर रखा हुआ था। इसके अलावा वे सामाजिक सेवा करने के लिए आर्य समाज अक्सर आते—जाते थे। सड़क दुर्घटना के बाद यह सभी लोग उनकी देखरेख कर रहे थे। वृद्ध की इकलौती बेटी है जो स्वीटजरलैंड में जॉब करती है। दुर्घटना की जानकारी उसे भी दी गई जो भोपाल पहुंच गई है। हादसे के बाद उदय नायक (Uday Nayak) का जेके अस्पताल (JK Hospital) में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान 26 मई की सुबह ग्यारह बजे उनकी मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई सुनील त्रिपाठी (ASI Sunil Tripathi) कर रहे हैं। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 48/25 कायम कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को चिन्हित कर लिया गया है। लेकिन, इस संबंध में अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान मालिक के बेटे ने महिला की लगाई पिटाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!