Bhopal News: निगरानी बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस पकड़ से दूर

भोपाल। ई-रिक्शा चालक को पेट के पास कटर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
पेट में बाएं तरफ लगा वार
टीटी नगर (TT Nagars) थाना पुलिस के अनुसार फैजान खान पिता हारुन रशीद उम्र 28 साल श्यामला हिल्स स्थित प्रताप नगर (Pratap Nagar) में रहते हैं। वह ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चलाने का काम करते हैं। फैजान खान (Faizan Khan) 25 अप्रैल की रात लगभग पौने ग्यारह बजे बेतवा अपार्टमेंट स्थित डीपी ज्वैलर्स के सामने पहुँचे। यहां उन्होंने ई-रिक्शा पार्क करके गन्ने का जूस पार्सल कराने चले गए। तभी वहां पर मुन्ना और अरमान उर्फ छोटू आया। वह उससे बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। जब इस बात का फैजान खान ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखा कटर निकालकर मार दिया। कटर मुन्ना के पास था जो कि पेट में बाएं तरफ लगने से वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। जख्मी चालक को जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। जिसके बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 250/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।