Bhopal Dowry Case: पति और जेठ पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Share

शादी के चौदह महीने बाद ही प्रताड़ना से तंग आकर फांसी पर झूल गई थी पत्नी

Priyanka Soni Suicide Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। युवती की खुदकुशी (Bhopal Suicide Case) के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी जेठ और उसके पति (Chola Mandir Thane Ka Mamla) को बनाया गया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए केस की विवेचना राजपत्रित पुलिस अधिकारी ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों (Madhya Pradesh Crime Against Woman) को हिरासत में ले लिया है। थाने की कार्रवाई के पश्चात उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार जांच निशातपुरा सीएसपी लोकेश सिन्हा (Nishatpura CSP Lokesh Sinha) ने की थी। केस डायरी थाने से भेजी गई थी। यहां प्रेम नगर कॉलोनी में प्रियंका सोनी (Priyanka Soni) उम्र 22 साल ने फांसी लगा ली थी। उसको देवर राहुल (Dewar Rahul) 26 अप्रैल की शाम को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इसलिए प्रियंका के परिजनों को तलब करके उनके बयान दर्ज किए गए थे। बयानों के आधार पर मामला 498ए/304बी/34 प्रताड़ना, दहेज हत्या (Bhopal Dowry Case) और एक से अधिक आरोपी का पाया गया।

यह हैं आरोपी

सीएसपी ने प्रियंका की मां रुचि सोनी, बहन कृष्णा सोनी, पिता राजेश सोनी के अलावा अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। परिवर ने बताया कि उसकी शादी फरवरी, 2019 को हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही उसका पति रोहित सोनी (Rohit Soni), पति का जीजा संजीव उर्फ संजू सोनी (Sanjeev @Sanju Soni) दहेज में एक लाख रुपए मांगने लगे। पति—पत्नी के बीच कलह रहने लगी। परिवार ने काफी समझाया लेकिन आरोपियों रोहित सोनी और संजीव सोनी ने कोई बात नहीं सुनी। इन्हीं बातों से तंग आकर प्रियंका फंदे (Priyanka Soni Suicide Case) पर झूल गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने गर्म तेल पत्नी पर उड़ेला
खबर को शेयर करें

क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!