Bhopal News :  सेना में भर्ती का जुनून सिर चढ़कर बोला

Share

Bhopal News : उम्र निकलने के बावजूद प्रयास कर रहे युवक की पत्नी हो गई परेशान

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हबीबगंज इलाके से मिल रही है। यहां प्रताड़ना का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी पति है जिसको सेना में भर्ती होने का जुनून (Bhopal Dowry News) सवार है। यह बोलकर वह पत्नी को खर्चा नहीं देता था। विरोध करने पर वह पत्नी से मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग महिला (Bhopal Woman Crime) अब मायके में रहने को मजबूर है।

इसलिए हुई मजबूर

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की शाम लगभग सात बजे धारा 498—ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रविशंकर नगर इलाके की है। इस मामले में आरोपी शोयब खान (Shoyab Khan) है। जिसके खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई सुनीता भलराई (SI Sunita Bhalrai) ने बताया कि पीड़िता की शादी 2013 में हुई थी। आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। पीड़िता का मायका भोपाल में हैं। पीड़िता का छह साल की बच्ची भी है। पति मिलैट्री में नौकरी करना चाह रहा है। उसकी सेना की सेवा के लिए आयु निकल गई है। इसके बावजूद वह अभी भी प्रयास करता है। फिलहाल आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोपी पति घर खर्च का पैसा नहीं देता है। मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। इस कारण महिला को मायके मेें आकर शरण लेना पड़ी।

यह भी पढ़ें: इस शातिर जालसाज ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रकाशित करा दिए थे विज्ञापन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: लोन दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख रुपए की ठगी
Don`t copy text!