Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला थाने पहुंची

Share

Bhopal News: पति, सास और ननद के खिलाफ दर्ज कराया प्रताड़ना का मुकदमा, दो साल पहले हुई थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के दो साल बाद पति और उसका परिवार महिला को प्रताड़ित करने लगा। प्रताड़ना को लेकर अभी कोई ठोस कारण पुलिस ने नहीं बताया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डिस्टलरी वॉटर सप्लाई करता है पति

गौ​तम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसकी शादी नवंबर, 2021 में हुई थी। परिवार यहां शारदा नगर (Sharda Nagar) नारियल खेड़ा में रहता है। मामले की जांच एएसआई विनोद तिवारी (ASI Vinod Tiwari) कर रहे हैं। इस मामले में आरोपी पति राशिद इब्राहिम, सास सोफिया और ननद राबिया हैं। पीड़िता ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की थी। बयानों के बाद 1 नवंबर की रात लगभग पौने नौ बजे 558/23 धारा 498—ए/294/34 (प्रताड़ना, गाली—गलौज और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज कर लिया है। आरोपी पति राशिद इब्राहिम (Rashid Ibrahim) डिस्टलरी वॉटर सप्लाई करने का काम करता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी के मकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!