Bhopal Dowry Case: शादी के सात साल बाद युवती पहुंची थाने

Share

पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) शादी के सात साल बाद महिला थाने पहुंच गई। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाना क्षेत्र का है। दहेेज के लालची ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता (Madhya Prdesh Crime Against Woman) ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 29 वर्षीय युवती ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह आनंद नगर की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी रायसेन निवासी जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) के साथ तय की थी। शादी से पहले ही दोनों पक्षों में दहेज को लेकर बात हो गई थी। दोनों की शादी के समय मायके वालों ने उसे गृहस्थी के सामान के अलावा लाखों रूपए कैश दिए थे। कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों उसे दहेज को लेकर ताने मारते थे। उसकी जेठानी रागिनी का कहना था कि वह उससे कही ज्यादा दहेज लेकर आई थी। इसलिए आज ससुराल में उसकी पूछ परख करते है। इसी बात को लेकर वह आए दिन उसे ताने मारा करती थी। जब इस बात के लिए उसने सास कीर्ति परिहार को बताया तो वह बड़ी बहू का समर्थन करने लगी।

यह भी पढ़ें: खंडहर का राज पुलिस को है पता लेकिन बताने से किया इंकार

महिला ने ससुराल वालों की इस हरकतों के बारे में मायके वालों से शिकायत की थी। मायके वालों ने इस संबंध में ससुराल जाकर बात की थी। मायके वालों के सामने तो ससुराल वाले मान गए थे। उसके जाते ही ससुराल वालों ने उसे ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने इस बात का विरोध किया तो जितेंद्र और ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। तंग आकर युवती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र सिंह, सास कीर्ति परिहार, जेठानी रागिनी परिहार, जेठ राघवेंद्र परिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आठ दिन पहले हुई चोरी की एफआईआर अब दर्ज

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!