Bhopal Dowry News: शादी डॉट कॉम में बना रिश्ता 20 दिन बाद टूटा

Share

Bhopal Dowry News: पुणे में रहने वाले पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी डॉटकॉम से बने रिश्ते महज 20 दिन बाद टूट गए। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry News) के महिला थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति पुणे (Pune) में एसजी एनॉलैटिक में मैनेजर है। पुलिस ने चार लोगों को मामले में आरोपी बनाया है। पीड़ित महिला की दिसंबर, 2020 में शादी हुई थी।

हरियाणा में हैं ससुराल

महिला थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार शाम लगभग चार बजे 33 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पीड़िता ने द क्राइम इंफो से बातचीत में बताया उसका मायका भोपाल में हैं। रिश्ते की बात हरियाणा (Haryana) निवासी परिवार से हुई थी। रिश्ता शादी डॉट कॉम के जरिए तय हुआ था। परिवार अप्रैल, 2021 में शादी चाहता था। लेकिन, लड़के को जल्दी थी। ससुराल वाले ने दहेज की मांग उससे की थी। नाराज पति और ससुराल वालों ने ट्रेन की टिकट काटकर उसको मायके भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल कलेक्टर ने कोरोना का संक्रमण बताकर कोलार में लॉक डाउन लगा दिया लेकिन यहां के अस्पताल में तो हालात हैरान कर देने वाले हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : विवेकानंद विद्यापीठ के सदस्य के साथ हुई वारदात
Don`t copy text!