Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार गर्भवती महिला को उसके पति ने मायके भेजा

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा से जुड़े दो मामलों में प्रकरण (Bhopal Dowry News) दर्ज किया गया है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) के शाहपुरा और मिसरोद थाना क्षेत्र की है। एक मामले की पीड़िता गर्भवती है जिसको उसके पति ने घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता ने मायके में आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिल्ली में प्रायवेट जॉब करता है पति

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 09 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे 28/22 धारा 498—ए/3/4/34 (प्रताड़ना, दहेज अधिनियम और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। उसकी ससुराल देवास के नजदीक आष्टा में हैं। महिला गर्भवती भी हैं। इस मामले में आरोपी पति विजय सिसोदिया (Vijay Sisodiya), दिनेश (Dinesh), बबीता (Babita), पूजा (Pooja) और सोनू (Sonu) हैं। इसी तरह घरेलू हिंसा का दूसरा मुकदमा 20/22 मिसरोद थाने में दर्ज हुआ है। यह प्रकरण 09 जनवरी की रात लगभग आठ बजे दर्ज किया गया है। इस मामले में धारा 498—ए/3/4 प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पति अमित कुमार प्रजापति (Amit Kumar Prajapati), ससुर राजेश प्रजापति (Rajesh Prajapati), सास सीमा प्रजापति (Seema Prajapati) है। शादी दिल्ली निवासी अमित कुमार प्रजापति के साथ फरवरी, 2020 में हुई थी। पीड़िता का मायका इंडस डाउन में हैं। दिल्ली में प्रायवेट नौकरी करने वाले आरोपी पति दहेज में 30 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: सीबीआई ने सेना के अफसर को रिश्वत लेते दबोचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!