Bhopal News: जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: कार को रास्ता मांगने को लेकर हार्न बजाने पर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर के शाहपुरा स्थित पेंडो किचन रेस्टोरेंट के सामने हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) में 8 जून की रात लगभग 11 बजे हुई थी। इस हमले में एक युवक को गंभीर चोट (Bhopal Attempt To murder) आई है। विवाद वाईन शॉप के सामने कार निकालने के लिए हॉर्न बजाने से शुरु हुआ था।

कार में तोड़फोड़

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 09 दिसंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे 29/22 धारा 307/34 (जानलेवा हमला और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया। यह घटना भरत नगर स्थित पेंडो किचन रेस्टोरेंट (Pando Kitchen Restaurant) के सामने हुई थी। इस मामले की शिकायत कृष्णन मोक्सवार (Krishnan Moksawar) पिता संजय मोक्सवार उम्र 27 साल ने दर्ज कराई है। वह स्वप्निल अपार्टमेंट त्रिलंगा में रहते हैं। घटना वाली रात वे कार एमपी—04—सीएम—8622 से त्रिलंगा वाईन शॉप के सामने खड़े होकर दोस्तों से बातचीत कर रहा था। उसने कार निकालने के लिए हार्न बजाया। इसके बाद वह कार लेकर पेंडो किचन के सामने चला गया। तभी वह कार जिसको उसने हॉर्न बजाया था पीछे—पीछे आ गई। उसमें से चार—पांच आरोपी बाहर निकले। जिन्होंने कृष्णन मोक्सवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ भी की। आरोपी तलवार और डंडे से लैस भी थे।

कार और हथियार जब्त होना बाकी

यह पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट के कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस ने इस मामले में करण कटियार पिता गर्देश कटियार उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया। आरोपी चूना भट्टी स्थित कोलार कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ चूना भट्टी थाने में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। करण कटियार (Karan Katiyar) से हुई पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस ने प्रयास शुरु कर दिए हैं। पुलिस को हमलावरों की कार सफेद रंग की आल्टो और हथियार की भी तलाश है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: फोनपे के जरिए फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!