Bhopal News: भाभी को डंडा मारकर किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: पति को पीट रहा था, बीच बचाव करने आई थी पत्नी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। इस मामले में आरोपी पीड़िता का देवर है। वह अपने भाई से विवाद कर रहा था। जिसके बीच में बोलना महिला को महंगा पड़ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। विवाद के पीछे वजह क्या थी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

पति के साथ पहुंची थी थाने

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार मारपीट का एक मुकदमा 779/22 दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायत पूनम मीना पति राजकुमार मीना उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वह लालघाटी के नजदीक बरेला गांव में रहती है। पूनम मीना (Poonam Meena) घरों में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील मीना (Sunil Meena) पति को गंदी—गंदी गालियां देते हुए धमका रहा था। पति ने विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। विवाद 21 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुआ था। यह देखकर पूनम मीना बीच—बचाव करने चली गई। जब वह बचाने जा रही थी  तो सुनील मीना का डंडा उसके सिर पर लग गया। जिसके बाद वह लहुलूहान हो गई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर उसने मामला दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh : सड़क दुर्घटनाओं में 8 की मौत, 29 घायल
Don`t copy text!