Bhopal Dowry News: पत्नी के सवालों पर उसे घर से निकाला

Share

Bhopal Dowry News: पीड़िता ने मांगी पुलिस से मदद, पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry News) के टीलाजमालपुरा इलाके में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। विवाद पति से सवाल—जवाब पूछने पर शुरु हुआ था। नाराज पति ने आठ महीने की बच्ची समेत पत्नी को घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस ने पति समेत सास के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लॉक डाउन में चली गई थी नौकरी

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 498ए/323/34 (प्रताड़ना, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले का आरोपी पति हासिम खांन (Hasim Khan), सास नसरीन को आरोपी बनाया है। पीड़िता ने बताया 2017 में उसकी शादी हुई थी। तब पति मैकेनिक का काम करता था। वह परिवार के साथ कबीटपुरा स्थित मकान में रहती हैं। दोनों की आठ महीने की बेटी है। लॉक डाउन में पति की नौकरी चली गई थी। पति मायके वालों से उसे बाइक मांग रहा था। पति घर से चार—पांच दिन पहले चला गया था। बिना बताए जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पति ने दोनों को घर से निकाल दिया। पीड़िता उसके भाई के साथ रहने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने महिला से की छेड़छाड़
Don`t copy text!